वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित धोखाधड़ी से जुड़ा है और इसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं
कोलकाता। बीमा कंपनी की बकाया राशि लौटाने के नाम पर एक महिला द्वारा खुद को बीमा नियामक प्राधिकरण (आईआरडीए) की एजेंट बताकर 32 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार जब तक सच्चाई समझ पाता, लाखों रुपए की रकम ठग ली जा चुकी थी। पीडि़ता के बेटे अंकन प्रसाद मंडल ने बिधाननगर ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक महिला, जिसने खुद को सृजा रॉय और आईआरडीए की एजेंट बताया था, उनकी मां को यह कहकर ठग लिया कि उनके पुराने बीमा पॉलिसी से एक बड़ी रकम वापस मिलनी है। इसके एवज में अलग-अलग चरणों में कुल 32,30,000 रु. की वसूली की गई।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि सृजा रॉय नाम की कोई एजेंट असल में है ही नहीं। आरोपी महिला की असली पहचान है अनन्या सरकार, जो उत्तर 24 परगना के खड़दह थाना अंतर्गत अगरपाड़ा इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से 4 दिन की पुलिस हिरासत मिली। इसी आरोपी महिला के खिलाफ पहले से भी जालसाजी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस केस की जांच कर रही बिधाननगर डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने मामले में आगे की जांच करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में समीर दास नामक एक अन्य आरोपी को पूर्व मेदिनीपुर के दीघा से गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद 10 दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित धोखाधड़ी से जुड़ा है और इसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं।