Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली में आआपा के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यवाही में निरंतर बाधा उत्पन्न करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण विपक्ष के नेता सोमदत्त, जरनैल सिंह, संजीव झा तथा कुलदीप कुमार को बाकी सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जाता है।

09 Jan 2026

दिल्ली में आआपा के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें एवं अंतिम दिन शुक्रवार को भी सदन में हंगामा देखने को मिला। इसके कारण आम आदमी पार्टी (आआपा) के चार विधायकों को शीतकालीन सत्र के शेष बचे दिन के लिए निलंबित कर दिया।इस शीतकालीन सत्र में यह दूसरी बार है जब ये चारों सदस्य निलंबित किए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यवाही में निरंतर बाधा उत्पन्न करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण विपक्ष के नेता सोमदत्त, जरनैल सिंह, संजीव झा तथा कुलदीप कुमार को बाकी सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जाता है। यह निर्णय सदन की गरिमा, अनुशासन एवं अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से तथा विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी (सोमवार) को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान आआपा के चार सदस्यों को हंगामा करने के कारण तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिसमें संजय झा, सोमदत्त, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह थे। आआपा के ये सदस्य उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा कर रहे थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में आआपा के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यवाही में निरंतर बाधा उत्पन्न करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण विपक्ष के नेता सोमदत्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News