Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

तृणमूल की सूची में 47 मुस्लिम उम्मीदवार, अल्पसंख्यक वोट बैंक साधने की रणनीति

2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में लगभग 27 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। राज्य की लगभग 75 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा करीब 50 अन्य सीटों पर भी इनकी संख्या प्रभावशाली मानी जाती है।

18 Mar 2026

तृणमूल की सूची में 47 मुस्लिम उम्मीदवार, अल्पसंख्यक वोट बैंक साधने की रणनीति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवार सूची में 47 मुस्लिम प्रत्याशियों को जगह दी है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह फैसला राज्य के महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक वोट बैंक को ध्यान में रखकर लिया गया है। मंगलवार शाम को ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में लगभग 27 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। राज्य की लगभग 75 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा करीब 50 अन्य सीटों पर भी इनकी संख्या प्रभावशाली मानी जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस ने इसी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए 291 घोषित उम्मीदवारों में से 47 मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली उम्मीदवार सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को स्थान नहीं मिला है, जिसे तृणमूल चुनाव प्रचार में मुद्दा बना सकती है।

राज्य के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों की कई सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का निर्णायक प्रभाव माना जाता है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा उत्तर दिनाजपुर के कई क्षेत्रों में भी अल्पसंख्यक मतदाता चुनावी मुकाबले को प्रभावित करते रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस इस रणनीति के जरिए अपने पारंपरिक अल्पसंख्यक समर्थन आधार को और मजबूत करना चाहती है तथा चुनाव में इसका लाभ लेने की कोशिश करेगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल की सूची में 47 मुस्लिम उम्मीदवार, अल्पसंख्यक वोट बैंक
2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में लगभग 27 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। राज्य की लगभग 75 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता चुनाव परिणाम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News