Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

47 पुलिस अफसरों का तबादला, कोलकाता से जिलों तक नई घेराबंदी

प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को चुनाव आयोग के क्लीनअप ड्राइव के रूप में देखा जा रहा है

11 Apr 2026

47 पुलिस अफसरों का तबादला, कोलकाता से जिलों तक नई घेराबंदी

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने प्रशासनिक मशीनरी में अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी की है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग ने एक साथ 47 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल की जद में कोलकाता पुलिस के जॉइंट सीपी से लेकर जिलों के डीसी और थानों के प्रभारी तक आए हैं। 
आयोग के इस कदम को राज्य में कानून-व्यवस्था पर पकड़ मजबूत करने के एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। आयोग ने कोलकाता पुलिस के महत्वपूर्ण विभागों में नए चेहरों की तैनाती की है। सोमा दास मित्रा (डीआईजी,सीआईडी) को अब कोलकाता पुलिस का जॉइंट सीपी (क्राइम) बनाया गया है। वहीं, सुदीप सरकार को जॉइंट सीपी (हेडक्वार्टर) और देबस्मिता दास को जॉइंट सीपी (इंटेलिजेंस) जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
इंटेलिजेंस और क्राइम विभाग में यह बदलाव चुनाव के दौरान सूचना तंत्र और अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोलकाता के विभिन्न डिवीजनों के डिप्टी कमिश्नर स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हुआ है। वी.एस.आर. अनंतनाग को साउथ डिवीजन और प्रदीप कुमार यादव को नॉर्थ डिवीजन की कमान दी गई है। 
राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले भांगर डिवीजन में मनीष जोशी को भेजा गया है, जबकि सैकत घोष अब साउथ-ईस्ट डिवीजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशांत चौधरी को ईस्ट डिवीजन का नया डीसी नियुक्त किया गया है। केवल महानगर ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रशासनिक फेरबदल की लहर दिखी है। इंद्रजीत सरकार को चंदननगर और राणा मुखर्जी को सिलीगुड़ी कमिश्नरेट भेजा गया है। सबसे अहम बदलाव जमीनी स्तर पर हुआ है, जहाँ 15 थानों के आईसी और ओसी बदले गए हैं। इनमें नैहाटी थाने के आईसी का तबादला विशेष चर्चा में है, क्योंकि वे हाल ही में विभागीय जांच के दायरे में आए थे। 
प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को चुनाव आयोग के क्लीनअप ड्राइव के रूप में देखा जा रहा है। आयोग का उद्देश्य साफ है कि किसी भी अधिकारी को एक ही स्थान पर लंबे समय तक टिकने न दिया जाए ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पक्षपात की गुंजाइश न रहे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब राज्य का पूरा पुलिस महकमा सीधे तौर पर चुनावी मोड में आ गया है, जहाँ प्राथमिकता केवल और केवल शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


47 पुलिस अफसरों का तबादला, कोलकाता से जिलों तक नई घेराबंदी
प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को चुनाव आयोग के क्लीनअप ड्राइव के रूप में देखा जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News