Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के 5 निर्दलीय विधायकों ने दिया भाजपा को समर्थन

भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में रत्नाकर गुट्टे, विनय कोरे, अशोकराव माने, रवि राणा और विजय पाटिल शामिल हैं। पांचों नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को मुंबई में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और समर्थन का पत्र सौंपा।

25 Nov 2024

महाराष्ट्र के 5 निर्दलीय विधायकों ने दिया भाजपा को समर्थन

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 5 निर्दलीय सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं। भाजपा-नीत राजग में शामिल किस दल का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, इसकी घोषणा नई दिल्ली में आज शाम तक हो सकती है।

भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में रत्नाकर गुट्टे, विनय कोरे, अशोकराव माने, रवि राणा और विजय पाटिल शामिल हैं। पांचों नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को मुंबई में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और समर्थन का पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव में राजग ने 230 सीटें जीती हैं। इसमें भाजपा 132, शिवसेना 57 और एनसीपी (एपी) ने 41 सीटें जीती हैं।

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा है कि इसके पहले भाजपा ने ज्यादा सीटें होने बावजूद मुख्यमंत्री पद एकनाथ शिंदे को दिया था लेकिन इस बार भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए, ऐसी कार्यकर्ताओं की तीव्र इच्छा है। फडणवीस ने बहुत मेहनत कर भाजपा के साथ सहयोगी दलों की जीत दिलाई है, इसलिए फडणवीस को मुख्यमंत्री पद मिलना ही चाहिए। हालांकि इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के 5 निर्दलीय विधायकों ने दिया भाजपा को समर्थन
भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में रत्नाकर गुट्टे, विनय कोरे, अशोकराव माने, रवि राणा और विजय पाटिल शामिल हैं। पांचों नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News