Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

पुलिस के मुताबिक पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक आसमानी बिजली गिरने से कन्हौली यादव टोला निवासी 62 वर्षीय विद्यानंद यादव, उनके पुत्र 26 वर्षीय आशुतोष यादव और 10 वर्षीय पौत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

11 Jun 2026

बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के चौथम और बेलदौर प्रखंड में वज्रपात (आकाशीय बिजली) से कुल पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस के मुताबिक पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक आसमानी बिजली गिरने से कन्हौली यादव टोला निवासी 62 वर्षीय विद्यानंद यादव, उनके पुत्र 26 वर्षीय आशुतोष यादव और 10 वर्षीय पौत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में विमल यादव और सुशील कुमार समेत चार लोग झुलस गए।

दो घायलों का इलाज चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य को सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने बताया, "दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।" पौरा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा, "सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

खगड़िया जिले के ही इतमादी सरस्वती नगर वार्ड संख्या-7 स्थित लबघड़िया गांव में एक ही परिवार के पांच लोग वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 35 वर्षीय जवाहर शर्मा की मौत हो गई, जबकि शंभू शर्मा, बेलो शर्मा, रुक्मणी देवी और रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें रेखा देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। बलैठा पंचायत के नागपुर गांव में 18 वर्षीय मणि लाल कुमार की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

बेलदौर अंचलाधिकारी अमित कुमार ने दोनों घटनाओं में मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभी
पुलिस के मुताबिक पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक आसमानी बिजली गिरने से कन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News