Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मणिपुर में विभिन्न अभियानों में 6 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बीते गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पहले अभियान में पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय कैडर थोकचोम राज सिंह (25) उर्फ इबुंगो को गिरफ्तार किया गया है।

27 Feb 2026

मणिपुर में विभिन्न अभियानों में 6 उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गये धरपकड़ अभियान के दौरान विभिन्न उग्रवादी संगठनों के छह कैडरों को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बीते गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पहले अभियान में पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय कैडर थोकचोम राज सिंह (25) उर्फ इबुंगो को गिरफ्तार किया गया है। उसे इंफाल पश्चिम जिलांतर्गत घारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड जब्त किया गया।

दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने केसीपी (पीएससी) के एक सक्रिय कैडर पृथ्वीराज मोइरंगथेम उर्फ 3बी (26) को गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के इरिलबुंग थानांतर्गत उसके आवास से गिरफ्तार किया।

तीसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के दो कैडरों को इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी थानांतर्गत याइंगंगपोकपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान थिंगोम महेनजीत सिंह उर्फ अनाओ (22) और न्गांगबाम डेरिक सिंह (20) के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, विभिन्न कैलिबर के 10 राउंड जिंदा राउंड कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

चौथे अभियान में सुरक्षा बलों ने एक जबरन वसूली करने वाले, आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर मोइरंगथेम जेनसन सिंह उर्फ अहेनबा उर्फ नाओबी (26) को गिरफ्तार किया। उसे इंफाल पूर्व जिले के हेइंगंग थानांतर्गत इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आरपीएफ/पीएलए फाउंडेशन डे के तीन बैनर और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पांचवें अभियान में सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लोंगजाम याइफाबा एंगोम उर्फ नानाओ (30) को गिरफ्तार किया। उसे इंफाल वेस्ट जिला के वाहेंग खुमान एरिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से लगातार पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में विभिन्न अभियानों में 6 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बीते गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पहले अभियान में पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय कैडर थोकचोम र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News