Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गुजरातः चांदीपुरम वायरस के 6 संदिग्ध केस, 17 दिनों में 4 बच्चों की मौत

इन सभी बच्चों में चांदीपुरम वायरस के लक्षण मिलने के बाद 5 सैम्पल जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है।

13 Jul 2024

गुजरातः चांदीपुरम वायरस के 6 संदिग्ध केस, 17 दिनों में 4 बच्चों की मौत

हिम्मतनगर। साबरकांठा और अरवल्ली जिले में चांदीपुरम वायरस के संदिग्ध केस मिलने से स्वास्थ विभाग के कान खड़े हो गए हैं। हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में जून और जुलाई दो महीने के दौरान 4 बच्चों की मौत होने की खबर है। वहीं, 2 अन्य बालकों का अभी इलाज किया जा रहा है। इन सभी बच्चों में चांदीपुरम वायरस के लक्षण मिलने के बाद 5 सैम्पल जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है।

अलग लक्षण देखकर सैम्पल जांच के लिए भेजे : एआरएमओ

जानकारी के अनुसार हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में जून में एक बालक की मौत के बाद जुलाई में अन्य 3 बालकों की अलग-अलग तारीखों में मौत हुई। हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में पिछले 17 दिनों में 4 बालकों की मौत और 2 अन्य बालकों के एक समान लक्षण से पीड़ित होकर भर्ती होने के बाद प्रशासन ने संदिग्ध चांदीपुरम वाइरस होने की आशंका व्यक्त करते हुए इन बच्चों के सैम्पल जांच के लिए भेजे।

इस संबंध में हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल के असिस्टेंट आरएमओ डॉ. विपुल जानी ने बताया कि हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में राजस्थान, अरवल्ली और साबरकांठा जिले से 27 जून से 9 जुलाई के दौरान 4 बच्चों की अलग-अलग तारीखों में मौत हुई। वहीं, 2 बच्चों का अभी इलाज किया जा रहा है। मृतक और इलाज करा रहे बच्चों में बुखार, उल्टी-दस्त और मिर्गी का दौरा पड़ने के लक्षण पाए गए। इसके बाद पीडियाट्रिशियन टीम के आशंका जताने पर इनके सैम्पल पुणे जांच के लिए भेजे गए।

2 से 9 वर्ष के बच्चे पीड़ित

हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में पहला केस 27 जून, 2024 को राजस्थान के उदेपुर जिले की खेरवाडा तहसील के पलेचा गांव के 4 वर्षीय बालक की मौत के रूप में पहचान की गई। इसके बाद 5 जुलाई को अरवल्ली जिले की भिलोडा तहसील के मोटा कंथारिया की 6 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। 9 जुलाई को साबरकांठा जिले के कोडारिया गांव के 5 वर्षीय बालक और अरवल्ली जिले के तानपुर के 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस तरह 17 दिनों के अंदर 4 बालकों की मौत हो गई। वहीं 8 जुलाई को राजस्थान के उदेपुर जिले के अकीवाडा गांव की 4 वर्षीय बालिका और 9 जुलाई को साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर तहसील के पीपलिया गांव की 9 वर्षीय बालिका को बीमारी के समान लक्षण देखते हुए भर्ती किया गया है।

क्या है चांदीपुरम वाइरस

यह एक ऐसा खतरनाक वाइरस है जो सीधे बच्चों के मस्तिष्क में अटैक करता है। इसके कारण मस्तिष्क में सूजन आ जाता है। शुरुआत में फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन आगे बच्चा सीधे कोमा में चला जाता है। इस वाइरस का नाम एक गांव के नाम पर रखा गया है, जो कि महाराष्ट्र का एक छोटा-सा गांव है। पहली बार 1965 में इस वाइरस से बीमार बच्चे का मामला सामने आया था। सामान्य रूप से यह वाइरस 14 साल के छोटे बच्चे को अपना शिकार बनाता है। यह वाइरस मच्छर और बड़ी मक्खियों से फैलता है। सेंड फ्लाई नामक मक्खियों की यह ऐसी प्रजाति है जो कीचड़ में पाई जाती है। बरसात के दिनों में इसकी संख्या तेजी से फैलती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News