Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

उत्तरी सिक्किम में फंसे 63 लोगों को बचाया

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने आज सुबह पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से उत्तरी सिक्किम के छातेन के लिए उड़ान भरी, ताकि प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों को बचाया जा सके।

05 Jun 2025

उत्तरी सिक्किम में फंसे 63 लोगों को बचाया

गंगटोक। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और यातायात अवरुद्ध होने के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए अभियान गुरुवार सुबह फिर शुरू हुआ। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से 63 लोगों को दो समूहों में सुरक्षित पाक्योंग हवाई अड्डे पर लाया गया।

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने आज सुबह पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से उत्तरी सिक्किम के छातेन के लिए उड़ान भरी, ताकि प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों को बचाया जा सके। दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने अपना पहला बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा करते हुए कुल 39 लोगों को छातेन से पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे तक पहुंचाया। इसी तरह चीता हेलीकॉप्टर ने चार लोगों को सुरक्षित बचाया। वहीं एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने दो विदेशी नागरिकों सहित 20 पर्यटकों को सुरक्षित रूप से पाक्योंग हवाई अड्डे तक पहुंचाया।

रेस्क्यू किए गए पर्यटकों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने सिक्किम राष्ट्रीयकृत परिवहन (एसएनटी) बसों की व्यवस्था की है। बसों के जरिये पर्यटकों को गंगटोक और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा, बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) की यात्रा करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए एक अलग एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ान की व्यवस्था की गई है। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिकूल मौसम के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तरी सिक्किम में फंसे 63 लोगों को बचाया
भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने आज सुबह पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से उत्तरी सिक्किम के छातेन के लिए उड़ान भरी, ताकि प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण भूभाग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News