Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

बंगाल में 81 इंस्पेक्टर और 68 सब-इंस्पेक्टर चुनाव ड्यूटी से हटाए गए

हालांकि, इन बदलावों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है

10 Apr 2026

बंगाल में 81 इंस्पेक्टर और 68 सब-इंस्पेक्टर चुनाव ड्यूटी से हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आयोग ने 81 पुलिस इंस्पेक्टर और 68 सब-इंस्पेक्टर को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये अधिकारी अब किसी भी तरह से चुनाव संबंधी कार्यों में शामिल नहीं रहेंगे।
आयोग के निर्देश के अनुसार संबंधित पुलिस अधीक्षकों ने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ये अधिकारी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, इसके लिए उनसे लिखित आश्वासन लिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी राहत नहीं दी गई है। उन्हें चुनाव ड्यूटी के तहत पर्यवेक्षक के रूप में तमिलनाडु भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि उन्होंने शारीरिक असुविधा का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी से छूट की मांग की थी, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हटाए गए 81 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं और उन्हें शुक्रवार शाम पांच बजे तक अपने नए पद पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
जिन जिलों के इंस्पेक्टरों को हटाया गया है, उनमें कूचबिहार, रायगंज, इस्लामपुर, अलीपुरद्वार, दक्षिण दिनाजपुर, सिलीगुड़ी, डायमंड हार्बर, बारुईपुर, बारासात, बसिरहाट, बनगांव, बैरकपुर, विधाननगर, कृष्णनगर, रानाघाट, आसनसोल-दुर्गापुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मालदा और बांकुड़ा शामिल हैं।
राज्य में 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य प्रशासन पर चुनाव आयोग का नियंत्रण है और इसी क्रम में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
हालांकि, इन बदलावों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई जनसभाओं में चुनाव आयोग की भूमिका की आलोचना की है और विशेष रूप से सुप्रतिम सरकार की तैनाती के मुद्दे पर भी सवाल उठाए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


81 इंस्पेक्टर और 68 सब-इंस्पेक्टर चुनाव ड्यूटी से हटाए गए
हालांकि, इन बदलावों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News