Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पुणे के मोशी हादसे में 9 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को ४० लाख रुपये की आर्थिक मदद

पुणे जिले के मोशी इलाके में तीन मंजिला बिल्डिंग गिर जाने से हुए हादसे में 83 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को पूरा हो गया है। आज सुबह तक नौ कर्मचारियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में भेज दिए गए हैं।

12 Jul 2026

पुणे के मोशी हादसे में 9 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को ४० लाख रुपये की आर्थिक मदद

मुंबई। पुणे जिले के मोशी इलाके में तीन मंजिला बिल्डिंग गिर जाने से हुए हादसे में 83 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को पूरा हो गया है। आज सुबह तक नौ कर्मचारियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में भेज दिए गए हैं। हादसे में कुल 9 लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना में मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ४० लाख रुपये की मदद घोषित की गई है।

पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी में 'वेस्ट टू एनर्जी' प्रोजेक्ट में ८ जुलाई को करीब दो बजे जमा किए गए कचरे के ढेर के पास तीन मंजिला एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग ढह गई थी। हादसे के समय बिल्डिंग में कुल २३ कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन हादसे की भनक लगते ही पांच कर्मचारी भाग कर बिल्डिंग से निकल गए थे, जबकि १८ कर्मचारी घटनास्थल पर बिल्डिंग के मलबे में अटक गए थे। इस घटना की सूचना मिलने पर पिंपरी नगर निगम की टीम, नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम, भारतीय सेना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर करीब 83 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार को सुबह तक नौ कर्मचारियों के शव बाहर निकाले गए। इस दौरान कुल नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, इनमें से सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने रविवार को मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर करीब 83 घंटे बाद तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार आज सुबह पूरा हो गया है और इस हादसे में नौ कर्मचारियों की मौत हुई है। यह ऑपरेशन बड़ी मात्रा में मशीनरी, डॉग स्क्वॉड, लाइव डिटेक्टर, साउंड डिटेक्टर के साथ-साथ पोकलेन और डंपर की मदद से पूरा किया गया है। मौके पर फंसे कर्मचारियों को ढूंढने के लिए मॉडर्न इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया। बिल्डिंग के कंक्रीट वाले हिस्से को तोडक़र अंदर पहुंचने के लिए एक स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि पूरे ऑपरेशन में करीब 90 लोगों ने हिस्सा लिया। हालांकि, सभी लापता लोगों को जिंदा बाहर निकालने की कोशिशें आखिरकार नाकाम रहीं। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है और इलाके में दुख फैल गया है। मुंबई नगर निगम की टीम की पूरी संवेदना मृतक परिवारों के साथ हैं। आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारियों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ४० लाख रुपये की मदद घोषित की गई है। इनमें प्रत्येक ५ लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से, २५ लाख रुपये वेस्ट-टू-एनर्जी कंपनी की ओर से और १० लाख रुपये पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम की ओर से घोषित की गई है। साथ ही मृत परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी की भी घोषणा वेस्ट-टू-एनर्जी कंपनी की ओर से की गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुणे के मोशी हादसे में 9 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को
पुणे जिले के मोशी इलाके में तीन मंजिला बिल्डिंग गिर जाने से हुए हादसे में 83 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को पूरा हो गया है। आज सुबह तक नौ कर्मचारियों के शव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News