Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अपने दर्दनाक रिलेशनशिप को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी, पढ़िए पूरी खबर

एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी, यूं तो एक्टिंग पिछले दो दशक से कर रही हैं, लेकिन उन्हें पहचान मिली ऑल्ट बालाजी के मशहूर वेब सीरीज 'गन्दी बात' से। 

01 Feb 2023

अपने दर्दनाक रिलेशनशिप को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी, पढ़िए पूरी खबर

एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी, यूं तो एक्टिंग पिछले दो दशक से कर रही हैं, लेकिन उन्हें पहचान मिली ऑल्ट बालाजी के मशहूर वेब सीरीज 'गन्दी बात' से। फिलहाल फ्लोरा अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि अपनी निजी जिन्दगी को लेकर सुर्खियों में हैं।

20 साल की उम्र से काम कर रही फ्लोरा की जिन्दगी में कुछ वर्षों पहले कुछ ऐसा घटा था जिसने उनकी जिन्दगी को पटरी से उतार दिया था। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर एक बार फिर अपनी उस अब्यूसिव रिलेशनशिप का दर्द बयां किया। फ्लोरा ने सबसे पहले इस मुद्दे पर साल 2018 में बात की थी।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर फ्लोरा सैनी द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में उन्होंने उनके साथ घटी उस पुरानी बात को फिर से लोगों के सामने पेश किया है। वीडियो में फ्लोरा ने बताया कि वह एक प्रोड्यूसर के साथ 14 महीने तक रिलेशनशिप में थीं।

उस रिलेशनशिप में उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जिंदगी किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं। इसमें कई उतार चढ़ाव आते हैं। वीडियो में फ्लोरा ने अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस तस्वीर में उनके पूरे चेहरे पर चोट के निशान हैं और उनका चेहरा पूरा सूजा हुआ नजर आया।

वीडियो में फ्लोरा ने बताया कि वह अब्यूसिव हो गया था। वह मुझे मेरे चेहरे और प्राइवेट पार्ट्स पर घूंसे मारता था। उसने मेरा फोन छीन लिया और मुझ पर काम छोड़ने के लिए दबाव डाला। इसके अलावा वीडियो में फ्लोरा ने इस बात का भी जिक्र किया कि वह फ्लोरा को किसी से भी बात नहीं करने देता था।

फिर एक शाम उसने मेरे पेट पर जोरदार घूंसा मारा और मैं वहां से भाग गई। वहां से निकलने के बाद मैं अपनी मां के साथ रहने लगी। मुझे उस सदमे से बाहर निकलने के लिए कई महीनों का समय लगा और फिलहाल मैं काम पर भी लौट चुकी हूं।

फ्लोरा सैनी 24 साल से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। साल 1999 में फ्लोरा ने डेब्यू किया था। इसके बाद कई कन्नड़ और तेलुगू फिल्में कीं। फ्लोरा बेगम जान, स्त्री और भेड़िया समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भेड़िया में फ्लोरा सैनी ने अहम किरदार निभाया था। इससे पहले वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री में भी नजर आई थीं। ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गन्दी बात' ने भी उन्हें लोगों के बीच काफी पॉपुलर किया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News