Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से करेंगी शादी

सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन कार्ड खास तौर पर डिजाइन किया गया है। साथ ही सभी मेहमानों को शादी में फॉर्मल कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है।

10 Jun 2024

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से करेंगी शादी

दिग्गज अभिनेता और नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही है। 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है।

सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन कार्ड खास तौर पर डिजाइन किया गया है। साथ ही सभी मेहमानों को शादी में फॉर्मल कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। यह भी खबर आई है कि इन दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में होगा। शादी में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के अलावा ‘हीरामंडी’ के सभी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों एक साथ कई इवेंट में शामिल होते हैं। अक्सर उनके फोटोशूट भी चर्चा में रहते हैं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन था। जहीर ने सोनाक्षी के साथ चार तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनकी पोस्ट पर सोनाक्षी ने भी कमेंट किया।

सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ फिल्म की थी

फिल्म में सोनाक्षी और जहीर ने साथ काम किया है। दो साल पहले सोनाक्षी और जहीर 2022 में आई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद ही दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी थी, लेकिन न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने कभी इस रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है। दोनों एक-दूसरे के लिए बर्थडे पोस्ट करते हैं और इवेंट्स में शामिल होते हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों 23 जून को शादी करेंगे। लेकिन जहीर या सोनाक्षी या उनके परिवार वालों ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News