Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी के लिए अखिलेश यादव रायबरेली में प्रचार करेंगे

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने शनिवार को बताया कि 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक जनसभा करेंगे।

11 May 2024

राहुल गांधी के लिए अखिलेश यादव रायबरेली में प्रचार करेंगे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 17 मई को जनपद में होने वाली जनसभा की तैयारी जोरों पर है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए अखिलेश यादव विशालकाय मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने शनिवार को बताया कि 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक जनसभा करेंगे। रायबरेली और अमेठी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा होगी। पहले रायबरेली में जनता के बीच दोनों नेता दिखाई देंगे फिर अमेठी में संयुक्त रूप से जनसभा करते मिलेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ही पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जनसभा की तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेस की तरह ही समाजवादी पार्टी के भी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। दोनों जनसभाओं को करने के लिए निर्वाचन आयोग से परमिशन की कार्यवाही कराई जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News