Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी के मंच पर बोले अखिलेश यादव- केंद्र में नहीं टिकेगी एनडीए सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में सत्ता बनाए रखने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। जब जनता जागती है, तो उनकी झूठे प्रचार ध्वस्त हो जाते हैं। हम नकारात्मक राजनीति नहीं करते, बल्कि सकारात्मक राजनीति करते हैं। हमें जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए एकजुट होना होगा।

21 Jul 2024

ममता बनर्जी के मंच पर बोले अखिलेश यादव- केंद्र में नहीं टिकेगी एनडीए सरकार

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ रविवार को कोलकाता में शहीद दिवस कार्यक्रम पर मंच साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने एनडीए सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प व्यक्त किया और ममता बनर्जी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में एनडीए की सरकार अधिक दिनों तक नहीं टिकेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में सत्ता बनाए रखने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। जब जनता जागती है, तो उनकी झूठे प्रचार ध्वस्त हो जाते हैं। हम नकारात्मक राजनीति नहीं करते, बल्कि सकारात्मक राजनीति करते हैं। हमें जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए एकजुट होना होगा।

ममता बनर्जी को समर्थन देने का आह्वान

अखिलेश ने ममता बनर्जी के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतें सिर उठा रही हैं। अगर आप जैसे लोग ममता जी के साथ खड़े रहेंगे, तो वह सभी साजिशों का मुकाबला कर सकेंगी। उन्होंने ममता के कार्यकर्ताओं के समर्पण और उनकी नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के साहसिक और निस्वार्थ नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि ममता दीदी के पास ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना लड़ाई लड़ते हैं। आज मैं यहां हूं, यह दर्शाता है कि ममता दीदी के दिल में अपने कार्यकर्ताओं के लिए कितना सम्मान है। अखिलेश यादव ने अंत में ममता बनर्जी के नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम ममता बनर्जी के साथ मिलकर देश को एक नई दिशा देने के लिए तैयार हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने भी अपनी बातें रखीं। तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि वह पिछले एक-डेढ़ महीने से पार्टी की योजनाओं का मूल्यांकन कर रहे थे और जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। नयाग्राम के विधायक दुलाल मुर्मू ने सांताली भाषा में अपनी बात रखी, जबकि बागदा की विधायक मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी के मंच पर बोले अखिलेश यादव- केंद्र में नहीं टिके
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में सत्ता बनाए रखने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। जब जनता जागती है, तो उनकी झूठे प्रचार ध्वस्त हो जाते हैं। हम नकारात्मक राजनीति नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News