Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अक्षय कुमार ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 मिनट में 184 सेल्फी क्लिक की

सेल्फी के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने फैन्स के साथ महज तीन मिनट में 184 सेल्फी क्लिक की। सिर्फ तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

23 Feb 2023

अक्षय कुमार ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 मिनट में 184 सेल्फी क्लिक की

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में है। फिल्म कल यानी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खिलाड़ी कुमार जोर-शोर से इसमें लगे हुए है। फिल्म रिलीज से पहले एक्टर ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। सेल्फी के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने फैन्स के साथ महज तीन मिनट में 184 सेल्फी क्लिक की। सिर्फ तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वीडियो में वो फैंस के साथ सेल्फी लेते दिख रहे है। ऑरेंज आउटफिट में अक्षय सर्टिफिकेट पकड़े खड़े दिख रहे है।

अक्षय कुमार ने एक पोस्ट भी लिखा है। वो लिखते है, "मैंने जो कुछ भी हासिल किया है और मैं जीवन में जहां भी हूं, अपने फैंस के बिना शर्त प्यार की वजह से हूं। यह उन्हें मेरी तरफ से स्पेशल ट्रिब्यूट है, यह स्वीकार करते हुए कि वे मेरे पूरे करियर में मेरे साथ कैसे खड़े रहे। अपने प्रशंसकों की मदद से हमने 3 मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आप सभी को धन्यवाद। यह बहुत खास था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा।"

सेल्फी के निर्माता 2,000 स्क्रीन के आसपास रिलीज हो रही है। रिलीज के आकार को मेट्रो शहरों में लक्षित किया गया है। फिल्म के आसपास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। सेल्फी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News