Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पटना के प्रधान आयकर आयुक्त समेत पांच आरोपित पांच दिनों की सीबीआई रिमांड पर

सीबीआई को सूचना मिली थी कि पद का दुरुपयोग कर करदाताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसों की लेन-देन की गई है।

28 Aug 2024

पटना के प्रधान आयकर आयुक्त समेत पांच आरोपित पांच दिनों की सीबीआई रिमांड पर

पटना। आयकर विभाग के करदाताओं से 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में बुधवार को प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार समेत सभी पांच आरोपित पटना स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपितों से उनके खिलाफ मिले सबूतों के बारे में पूछा, जिसे सभी ने बेबुनियाद बताया। इसके बाद अदालत ने उनको पांच दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया।

सीबीआई को सूचना मिली थी कि पद का दुरुपयोग कर करदाताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसों की लेन-देन की गई है। इसके बाद सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार-झारखंड समेत देश के 21 ठिकानों पर छापेमारी की। पटना से संतोष कुमार, राजीव कुमार उर्फ चीकू, धनबाद से डॉ प्रणय पूर्वे, गुरपाल सिंह और अशोक चौरसिया को गिरफ्तार किया था।

आरोपितों से पूछताछ में हुए खुलासे से सीबीआई के अधिकारी भी चकरा गए। संतोष ने विभिन्न करदाताओं से रिश्वतखोरी के लिए बाकायदा एक गैंग बना रखा था। इस गैंग में राजीव कुमार सिंह उर्फ चीकू, डॉक्टर प्रणय कुमार, अशोक चौरसिया के साथ एक बिल्डर भी शामिल है। इस वसूली गैंग का काम था इनकम टैक्स बकाया वाले कारोबारी को अपने जाल में लेकर प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के साथ सेटलमेंट कराना। संतोष के पास इनकम से संबंधित जब भी कोई बड़ा मामला आता था तब इन चार दलालों में से किसी एक के पास भेजता था। यह मामला तब खुल गया जब संतोष के एक करीबी से ही पैसे की डिमांड हो गयी।

दरअसल, धनबाद के कोयला कारोबारी गुरपाल सिंह का इनकम टैक्स से संबंधित एक मामला चल रहा है। प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के यहां इसके सेटलमेंट के लिए संतोष ने गुरपाल सिंह से 10 लाख रुपये रिश्वत मांगे थे। इसके बाद ये सारा भेद खुल गया। प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के पटना स्थित आयकर कार्यालय के दूसरे तल्ले पर मौजूद उनके कार्यालय में कागजात की जांच की गई। साथ ही उनके पटना लोहिया नगर कंकड़बाग स्थित आवास (36 नंबर) में भी तलाशी ली गई। अन्य आरोपितों में डॉक्टर प्रणव पूर्वे धनबाद क्लब के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। वहीं, गुरपाल सिंह का धनबाद में ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है जबकि अशोक चौरसिया का आवास धनबाद के कतरास रोड में मकान संख्या 32 है। राजीव कुमार और चीकू की भूमिका मध्यस्थ के तौर पर सामने आ रही है।

सीबीआई की गिरफ्त में आया संतोष कुमार आईआरएस 1988 बैच का अधिकारी है। अपनी सेवा के शुरुआती दौर में हुए धनबाद आयकर विभाग में भी सहायक आयुक्त रह चुका है। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत होगा। संतोष कुमार मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पटना के प्रधान आयकर आयुक्त समेत पांच आरोपित पांच दिनों की सी
सीबीआई को सूचना मिली थी कि पद का दुरुपयोग कर करदाताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसों की लेन-देन की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News