Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अमेरिका: ट्रंप के सामने आते ही लड़खड़ा गई बाइडेन की जुबान

ट्रंप पर हमला बोलते हुए जो बाइडेन ने कैपिटल हिल दंगा याद दिलाया और ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया

28 Jun 2024

अमेरिका: ट्रंप के सामने आते ही लड़खड़ा गई बाइडेन की जुबान

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में महज 3 महीने ही बचे है। राष्ट्रपति की दौड़ में मौजूदा राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। शुक्रवार को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट (बहस) के लिए दोनों नेता आमने सामने आए। दोनों ही नेता चुनावों के ऐलान के बाद से ही एक दूसरे पर हमलावर हैं, लेकिन ये पहली बार है जब बाइडेन और ट्रंप ने एक दूसरे पर आमने-सामने से हमला किया है।
इस पूरी बहस में दोनों नेताओं ने अपना एजेंडा कम और एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप ज्यादा लगाए। हद तो तब हो गई जब दोनों ने एक दूसरे की निजी जिंदगी पर भी तंज कसने से परहेज नहीं किया। 81 साल के बाइडेन ने जनता के सामने खुद को फिट दिखाने की कोशिश की, ताकि वे जनता को ये बता सकें कि इस उम्र में भी वे अमेरिका का नेतृत्व कर सकते हैं। लेकिन ट्रंप के सामने आते ही बाइडेन कमजोर नजर आए और 78 साल के ट्रंप पूरी डिबेट में जोश में दिखाई दिए और बाइडेन को घेरते रहे।
डिबेट के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप काफी आक्रामक नजर आए, हालांकि उन्होंने कई झूठे दावे भी किए। बाइडेन ने ट्रंप को झूठा, अपराधी और नालायक बताया। जिसके जवाब में ट्रंप ने बाइडेन के बेटे को अपराधी कहा और ऊपर लगे आरोपों को बदनाम करने वाला बताया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी बात रखते हुए कई बार लड़खड़ाए भी, जिसका फायदा उठाते हुए ट्रंप ने उन्हें राष्ट्रपति बनने के लिए अनफिट दिखाने की कोशिश की।
डोनाल्ड ट्रंप ने बहस को दौरान कहा कि जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को रोकने के लिए कुछ नहीं किया, अगर वे राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध होने ही नहीं देते। उन्होंने बाइडेन पर ये भी आरोप लगाया कि बाइडेन यूक्रेन युद्ध को कम करने की बजाय बढ़ावा दे रहे हैं। इसका अलावा ट्रंप ने गाजा युद्ध में इजराइल को दिए जाने वाले पैसे पर भी सवाल उठाएं हैं।
ट्रंप पर हमला बोलते हुए जो बाइडेन ने कैपिटल हिल दंगा याद दिलाया और ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति (ट्रंप) दोषी है। बाइडेन ने कहा कि कैपिटल हिल हिंसा को रोकने के लिए ट्रंप ने कुछ नहीं किया। क्या ये कैपिटल हिल पर हमला करने वालों की निंदा करेंगे?
इसके जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘आपका बेटा एक दोषी है, जो बाइडेन ने बतौर राष्ट्रपति जो भी काम किए हैं, उनके लिए बाइडेन को भी दोषी ठहराया जा सकता है। यह आदमी एक अपराधी है, मैंने कुछ गलत नहीं किया।
अमेरिका में हर चुनाव से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट की आयोजन होता है। इस बार ये डिबेट CNN के मुख्य कार्यालय में हुई है। इस डिबेट के जरिए अमेरिका की जनता को अपने उम्मीदवारों के बारे में जानने का मौका मिलता है। लेकिन ऐसा पहली बार है जब दोनों ही उम्मीदवार पहले से जनता के सामने है। दोनों ही उम्मीदवारों का कार्यकाल और काम करने का तरीका अमेरिका की जनता देख चुकी है। ऐसे में ये देखना अहम होगा कि कैसे दोनों कैंडिडेट अपने आपको जनता के सामने बेहतर साबित करते हैं।
राष्ट्रपति पद की पहली डिबेट में जो बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे कमजोर नजर आए। इस डिबेट के बाद ये कह सकते हैं कि ट्रंप की अमेरिका की जनता के सामने खुद को मजबूत नेता साबित करने की कोशिश कुछ हद तक कामयाब हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News