Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अटल ने झारखंड को बनाया और मोदी ने संवारा: अमित शाह

उन्होंने कहा कि झारखंड को राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने और झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

10 May 2024

अटल ने झारखंड को बनाया और मोदी ने संवारा: अमित शाह

खूंटी (झारखंड)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को खूंटी के कचहरी मैदान में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने और झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद खत्म किया। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। भाजपा की सरकार में आदिवासी मंत्रालय की शुरूआत हुई। उन्होंने जनसभा में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने राम मंदिर के मुद्दे को भटकाया। राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया लेकिन वो नहीं आए। कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुछेद 370 को खत्म कर दिया।

इससे पूर्व अर्जुन मुंडा ने मंच पर अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान पूरा पंडाल जयश्री राम के उदघोष से गुंजायमान हो गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News