Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अनसूया सेनगुप्ता ने कान्स में रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

महोत्सव में भारतीय फिल्मों और कलाकारों को कई श्रेणियों में नामांकित किया गया था। अब एक भारतीय एक्ट्रेस ने ''कान्स'' में अवॉर्ड जीता है।

25 May 2024

अनसूया सेनगुप्ता ने कान्स में रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

मुंबई। 77वां ''कान्स फिल्म फेस्टिवल'' भारत के लिए बेहद खास रहा। श्याम बेनेगल की ''मंथन'' को रिलीज के करीब 48 साल बाद इस फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग मिली। इस साल के समारोह में भारतीय सिनेमा के कई अभिनेता, प्रभावशाली लोग और उद्यमी शामिल हुए। महोत्सव में भारतीय फिल्मों और कलाकारों को कई श्रेणियों में नामांकित किया गया था। अब एक भारतीय एक्ट्रेस ने ''कान्स'' में अवॉर्ड जीता है।

इस अभिनेत्री का नाम अनसूया सेनगुप्ता है। वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने ''द शेमलेस'' में अपने अभिनय के लिए अन सर्टेन रिगार्ड प्राइज सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में अनसूया ने रेणुका की भूमिका निभाई। जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है। इस फिल्म में ओमरा शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। अनसूया यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

अनसूया ने अपना पुरस्कार दुनिया भर में समलैंगिक समुदाय की बहादुरी को समर्पित किया है। पुरस्कार स्वीकार करने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा, "सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।"

अनसूया सेनगुप्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने मुंबई में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया है। वह फिलहाल गोवा में रहती हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स शो ''मसाबा मसाबा'' का सेट डिजाइन किया था। अनसूया ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में अनसूया ने कहा था, "जब मुझे पता चला कि हमारी फिल्म को कान्स में नॉमिनेशन मिला है तो मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ी।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News