Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अनुपम खेर ने कालीघाट में दोस्त सतीश कौशिक के लिए प्रार्थना की

अनुपम खेर ने ही सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी थी। इसके बाद अनुपम खेर के कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें वह अपने दोस्त सतीश कौशिक के देहांत से दुखी और रोते हुए नजर आए।

12 Mar 2023

अनुपम खेर ने कालीघाट में दोस्त सतीश कौशिक के लिए प्रार्थना की

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार कलाकार की अगर बात की जाए तो उसमें अनुपम खेर का नाम जरूर शामिल होगा। हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक के निधन से अनुपम खेर का दिल बुरी तरह से टूट गया है। इस बीच अनुपम खेर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह कोलकाता के फेमस कालीघाट मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर अपने अजीज दोस्त सतीश कौशिक की आत्मा की शांति की बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रविवार को अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर का ये वीडियो कोलकाता के कालीघाट मंदिर के दर्शन के दौरान का है। इस वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा है- आज कोलकाता के महान कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करने से मन संतुष्ट हो गया। देश की अखंडता और आप सब के लिए प्रार्थना की। मेरे अजीज दोस्त सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की, देश के मंदिरों का इतिहास काफी अद्भुत है।

इसके साथ ही वीडियो में भी अनुपम खेर यही सब बात कहते हुए नजर आ रहे हैं और कालीघाट मंदिर की मान्यता के बारे में बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम खेर का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही दोस्त सतीश कौशिक के लिए इस प्यार और सम्मान के जरिए अनुपम खेर ने दोस्ती की असली मिसाल कायम की है। 

अनुपम खेर ने ही सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी थी। इसके बाद अनुपम खेर के कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें वह अपने दोस्त सतीश कौशिक के देहांत से दुखी और रोते हुए नजर आए। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News