Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अरुंधति रॉय के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले पर यूएपीए के तहत चलेगा मामला, एलजी की मंजूरी

उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2010 के आदेश के तहत सुशील पंडित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

14 Jun 2024

अरुंधति रॉय के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले पर यूएपीए के तहत चलेगा मामला, एलजी की मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भड़काऊ भाषण देने के 14 साल पुराने मामले में लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। राज निवास की ओर से इस संंबंध में जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2010 के आदेश के तहत सुशील पंडित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में एक सार्वजनिक समारोह में उनके भाषणों के लिए रॉय और हुसैन के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में उपराज्यपाल ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 153बी और 505 के तहत मामला चलाने की मंजूरी दी थी।

‘आजादी- एकमात्र रास्ता’ के बैनर तले 21 अक्टूबर 2010 को एलटीजी ऑडिटोरियम, कॉपरनिकस मार्ग, दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित ने इस कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग के एसएचओ के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

इसमें दो अन्य आरोपितों कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और दिल्ली विश्वविद्यालय के व्याख्याता सैयद अब्दुल रहमान गिलानी की मौत हो चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News