Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

एशियाई खेल: महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और तितास संधू ने केवल 14 रनों के स्कोर पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (12), अनुष्का संजीवनी (01) और विश्मी गुनारत्ने (00) को पवेलियन भेज दिया।

25 Sep 2023

एशियाई खेल: महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया

हांगझू। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को श्रीलंका को 19 रन से हराकर भारत को एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और तितास संधू ने केवल 14 रनों के स्कोर पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (12), अनुष्का संजीवनी (01) और विश्मी गुनारत्ने (00) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हसीनी परेरा और नीलाक्षी डी सिल्वा ने श्रीलंका का स्कोर 50 तक पहुंचाया। 50 के कल स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने हसीनी को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। हसीनी ने 22 गेंदो पर 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 25 रन बनाए। 17वें ओवर में 78 के कुल स्कोर पर पूजा ने नीलाक्षी को आउट कर भारत की पांचवीं सफलता दिलाई। नीलाक्षी ने 34 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 23 रन बनाए।

18वें ओवर में दीप्ती शर्मा ने 86 के कुल स्कोर पर ओशादी रानासिंघे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। रानासिंघे ने 19 रन बनाए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 92 के कुल स्कोर पर देविका वैद्य ने कविशा दिलहारी को रिचा घोष के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। कविशा ने 5 रन बनाए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर सुगंदिका कुमारी को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट 97 रन ही बना सकी और 19 रन से हारकर रजत पदक पर कब्जा किया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News