Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर सुरक्षा खर्च का भुगतान करेगी असम सरकार

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को लिखे पत्र में असम के एडीजी ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री को भाजपा ने विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है। चुनावी कार्यों की वजह से उन्हें झारखंड का दौरा करना पड़ रहा है।

19 Jul 2024

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर सुरक्षा खर्च का भुगतान करेगी असम सरकार

रांची। झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकाे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का लगातार दाैरा हाे रहा है। उन्हें पार्टी ने राज्य का चुनाव सह प्रभारी बनाया है। इस बीच उनके प्रोटोकॉल पर आ रहे खर्च का हवाला देकर झामुमो ने सवाल उठाया था। खुद हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी की नई जिम्मेदारी की वजह से उन्हें बार-बार झारखंड आना पड़ेगा। इसलिए असम की सरकार उनकी सुरक्षा पर होने वाला सारा खर्च वहन करेगी। उनकी इस घोषणा के अगले ही दिन असम के एडीजी हिरेन नाथ ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है।

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को लिखे पत्र में असम के एडीजी ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री को भाजपा ने विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है। चुनावी कार्यों की वजह से उन्हें झारखंड का दौरा करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को 10 अक्टूबर, 2022 से जेड प्लस सुरक्षा प्रदान किया गया है। देश में वह कहीं भी जाते हैं तो उन्हें यह सुरक्षा मुहैया करानी पड़ती है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री हिमंत की सुरक्षा में जो भी खर्च आ रहा है, उसका बिल भेज दिया जाए। असम सरकार उसका भुगतान करेगी।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने के बाद पहले ही दिन यहां आने के क्रम में प्रोटोकॉल नहीं देने का आग्रह किया गया था। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा दिया जाता रहा। उन्होंने जेएमएम द्वारा प्रोटोकॉल पर होने वाले खर्च को लेकर नाराजगी जताए जाने पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हुए कहा है कि राजनीति का स्तर इस तरह से नीचे चला जाएगा मुझे समझ में नहीं था।

हिमंत ने कहा था कि मैं झारखंड सरकार से दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि मेरे लिए जो प्रोटोकॉल दिए जा रहे हैं उसे वापस ले लिए जाएं। भाजपा के कार्यकर्ता मुझे पूरी सुरक्षा मुहैया कराएंगे। मुझे नहीं चाहिए पुलिस प्रोटेक्शन। उन्होंने अगले दौरे पर प्रोटेक्शन नहीं देने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि पिछले दिनों जो खर्च हुए हैं उसका बिल मुझे दिया जाए उसे मैं भुगतान करूंगा।

इससे पहले कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं ने उनके झारखंड दौरे पर सुरक्षा और अन्य खर्च को लेकर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस के नेताओं ने खर्च पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि इनके दौरे का खर्च कौन उठा रहा है। साथ ही जेएमएम नेता ने कहा था कि असम से मुख्यमंत्री यहां पर रिचार्ज होने आते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News