कांग्रेस विधायक आफताब को 7 नवंबर को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया। उस वक्त वे विधायक वाजेद अली चौधरी के आवास पर थे। उन्हें हिंदू समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आफताब ने गोलपारा में एक जनसभा में कहा था, 'जहां भी हिंदू है, वहां गलत काम होते हैं। मंदिर के पुजारी और नामघर की देखभाल करने वाले बलात्कारी हैं।'
असम पुलिस ने हिंदू समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस विधायक आफताब उद्दीन मोल्ला ने हिंदुओं और मंदिर के पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
कांग्रेस विधायक आफताब को 7 नवंबर को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया। उस वक्त वे विधायक वाजेद अली चौधरी के आवास पर थे। उन्हें हिंदू समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आफताब ने गोलपारा में एक जनसभा में कहा था, 'जहां भी हिंदू है, वहां गलत काम होते हैं। मंदिर के पुजारी और नामघर की देखभाल करने वाले बलात्कारी हैं।'
इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक आफताब पर इस बयान को लेकर दिसपुर स्टेशन में धारा 295(a), 153A(1)(b)/505(2)IPC) के तहत FIR दर्ज कराई गई थी। असम कांग्रेस ने भी अपने विधायक को कारण बताओ नोटिस भेजा था।
असम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जालेशवर सीट से विधायक आफताब उद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया।