Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम में दस करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान तस्करों ने स्वीकार किया कि वे मिजोरम के चाम्पाई से ड्रग्स एकत्र कर करीमगंज जिला के आसिमगंज ला रहे थे।

10 Mar 2023

असम में दस करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

करीमगंज (असम)। करीमगंज के नए पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने फिर से नशा (ड्रग्स) तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दास के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को तड़के असम-मिजोरम सीमावर्ती इलाके में छापा मारा और 10 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने शुक्रवार को बताया कि विशेष सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करों का एक समूह मिजोरम से करीमगंज जिला के आसिमगंज इलाके में असम के सीमाई मार्ग से हेरोइन लेकर आ रहा है। इस पर बीती देर रात सिविल ड्रेस में पुलिस टीम को तीन राज्यों से लगने वाली सीमा के अलग-अलग स्थानों पर बाजारीछोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंटेकछोरा बाजार से सटे स्थानों सहित नगर के इलाके में तैनात किया गया।

शुक्रवार को तड़के तस्करों ने अपने वाहनों के साथ मिजोरम की सीमा पार की और मेडली होकर लॉयरपोआ कानमुन अंतरराज्यीय राजमार्ग पर आगे बढ़ना शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने इनका पीछा किया। साथ ही चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी गयी। बाजारीछोड़ा थाना अंतर्गत नगर पुलिस गश्ती चौकी के अंतर्गत कोंटेकछोरा इलाके में एसपी के नेतृत्व में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों ने मारुति आल्टो कार (एएस-10एफ-5299) को रोका और तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान कार के दरवाजों में शातिराना तरीके से छुपाई गई 100 साबुनदानी बरामद की गई। जांच में बरामद हेरोइन का वजन 1 किलो 3 ग्राम है। इस मामले में कबीर अहमद, अल्ताफ उद्दीन और कादिर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कबीर अहमद कार का चालक है और उसका घर करीमगंज जिला के एरालीगुले में है।

पूछताछ के दौरान तस्करों ने स्वीकार किया कि वे मिजोरम के चाम्पाई से ड्रग्स एकत्र कर करीमगंज जिला के आसिमगंज ला रहे थे। पुलिस तीनों तस्करों से बजारीछोरा थाने में पूछताछ कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News