Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

5 बजे तक मेघालय में 74.32% और नागालैंड में 81.94% मतदान

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग आज वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद मेघालय, नगालैंड के साथ-साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित कर दिये जाएंगे।

27 Feb 2023

5 बजे तक मेघालय में 74.32% और नागालैंड में 81.94% मतदान

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग आज वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद मेघालय, नगालैंड के साथ-साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित कर दिये जाएंगे। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, दोनों राज्यों के क्षेत्रीय पार्टियां (एनपीपी व एनडीपीपी) के अलावा मेघालय में तृणमूल भी मुकाबले में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मेघालय और नगालैंड के लोगों, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। त्रिपुरा के साथ ही दोनों राज्यों के लिए मतगणना दो मार्च को होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। खरगे ने ट्वीट किया कि मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है। बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नगालैंड के हमारे भाइयों और बहनों से आग्रह है कि बदलाव को एक मौका दें।

लाइव अपडेट:

  • शाम 5 बजे तक मेघालय में 74.32% और नागालैंड में 81.94% मतदान दर्ज किया गया

  • बढ़ी मतदान की रफ़्तार, चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक मेघालय में 44.73% और नगालैंड में 57.06 प्रतिशत मतदान

  • चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक मेघालय में 26.70% और नगालैंड में 38.68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

  • ख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला।

  • एनडीपीपी से प्रत्याशी और नगालैंड के सीएम नेफियू रियो ने कोहिमा में अपना वोट डाला। 

  • सुबह 9 बजे तक नागालैंड में 15.76% मतदान: सुबह 9 बजे तक नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है। वोटरों की कतार अभी मतदान केंद्र में नजर आ रही है।

  • मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.06% मतदान: सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% मतदान दर्ज़ किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News