Please wait

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग की छापामारी

बीबीसी के दफ्तर पर छापामारी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, "पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।"

14 Feb 2023

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग की छापामारी

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर पर आयकर विभाग (आईटी) ने छापा मारा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आईटी की टीम ने मंगलवार सुबह बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में स्थित ऑफिस पर छापा मारा है।

जानकारी के मुताबिक, आईटी अधिकारी सुबह बीबीसी के ऑफिस पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है। बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बीबीसी के दफ्तर पर छापामारी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, "पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस छापामारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां हम अदाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News