सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह वांछनीय नहीं था। यदि बीबीसी ने कुछ गलत किया है, तो वह उसका समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीबीसी पर आईटी रेड को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। सीएम ममता बनर्जी बुधवार को विधानसभा में राज्य बजट पेश किये जाने के बाद विधानसभा परिसर में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह वांछनीय नहीं था। यदि बीबीसी ने कुछ गलत किया है, तो वह उसका समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने बीबीसी को क्यों चुना है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी अनैतिक चीज का समर्थन नहीं करती हैं। वह यह नहीं मानती है कि बीबीसी सरकार के खिलाफ कुछ कर रही है। इस तरह की कार्रवाई की गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
ममता बनर्जी ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है। यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है। देश में कोई मीडिया नहीं बचेगा। मीडिया पहले से ही उनके द्वारा नियंत्रित है। मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा सकता है। यदि कोई आवाज उठाता है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है।”
बता दें कि दिल्ली स्थित बीबीसी कार्यालय पर मंगलवार से सर्वे चल रहा है। विरोधी दलों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। कांग्रेस सहित लगभग सभी विरोधी दलों ने इसकी आलोचना की है। यह पहला अवसर है कि सीएम ममता बनर्जी ने भी बीबीसी पर आईटी सर्वे को लेकर अपना मुंह खोला है।