Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- देश द्रोहियों को बचाने में जुटी है कांग्रेस

कर्नाटक में राज्य सभा चुनाव परिणाम आते ही विधान सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि गद्दारी देश से करोगे तो कहां जाओगे? यह भारत के नागरिकों का अपमान है।

07 Mar 2024

भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- देश द्रोहियों को बचाने में जुटी है कांग्रेस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत होता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष गद्दारी के साथ मक्कारी भी कर रहा है। कर्नाटक में राज्य सभा चुनाव परिणाम आते ही विधान सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि गद्दारी देश से करोगे तो कहां जाओगे? यह भारत के नागरिकों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों के साथ है और उसे बचाने में जुटी है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सांसद नासीर हुसैन जीते तो विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए । उस समय नासीर हुसैन खुद वहां उपस्थित थे। गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गद्दारी और मक्कारी सामने आती है। विधान सभा जैसे पवित्र स्थान पर यह नारा लगाया जा रहा है। यह हर भारतीय का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी अपनी गलती मानने की बजाय भाजपा पर ही आरोप लगा रही है। उनके मुताबिक ऐसा हुआ ही नहीं। भाजपा ने जब यह मुद्दा उठाया तो सबसे पहले कहा गया कि ऐसा हुआ ही नहीं। दवाब में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक की तस्वीरें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं के साथ हैं। सबसे खास बात है कि कर्नाटक के गृहमंत्री ने नारे वाली घटना से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी जवाब देने से भी कतरा रही है। भाजपा का संकल्प भारत को मजबूत बनाना है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी के नेता आतंकियों और देशद्रोहियों के साथ सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News