Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन से उत्पन्न हिंसा के बीच 33 मेडिकल छात्र भारत लौटे

कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक द्युतिमान भट्टाचार्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि रांगपुर मेडिकल कॉलेज के कुल 33 छात्रों ने शुक्रवार को भारत में प्रवेश किया

20 Jul 2024

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन से उत्पन्न हिंसा के बीच 33 मेडिकल छात्र भारत लौटे

बांग्लादेश में चल रहे नौकरी में आरक्षण सुधार छात्र आंदोलन के कारण उपजी हिंसक स्थिति से बचने के लिए 33 मेडिकल छात्र उत्तर बंगाल से सटी सीमा से भारत लौट आए । शुक्रवार को कूचबिहार के भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित मेखलीगंज गेट से इन छात्रों ने प्रवेश किया। इनमें छह भारतीय, नौ नेपाली और 18 भूटानी छात्र शामिल हैं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने आज इस बारे में जानकारी दी। बांग्लादेश के रांगपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्र राहुल राय ने भारत में प्रवेश के बाद बताया कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में हम किसी तरह जान बचाकर यहां तक पहुंचे हैं।

उनके चेहरे पर चिंता के स्पष्ट निशान थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हर जगह हिंसक स्थिति है, वहां रहना अब सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम लौट आए हैं। कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक द्युतिमान भट्टाचार्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि रांगपुर मेडिकल कॉलेज के कुल 33 छात्रों ने शुक्रवार को भारत में प्रवेश किया। इनमें छह भारतीय, 18 भूटानी और नौ नेपाली छात्र शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने देश लौट रहे हैं। बांग्लादेश में पिछले तीन दिनों में कोटा सुधार आंदोलन के चलते हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है।

गुरुवार को ही आरक्षण विरोधियों के कम्पलीट शटडाउन कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में 21 लोगों की जान चली गई, जिनमें से आधे से अधिक की मौत ढाका में हुई। ढाका में बार-बार हो रही हिंसा के कारण वहां की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने राजधानी में सभी प्रकार की सभाओं, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (मीडिया) फारुक हुसैन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से अगले आदेश तक राजधानी में सभी प्रकार की सभाओं, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News