Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

19 साल बाद ओटीटी पर रिलीज होगी भंसाली की फिल्म 'ब्लैक'

इनमें वर्ष 2005 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की फिल्म ''ब्लैक'' भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर मानी जाती है।

05 Feb 2024

19 साल बाद ओटीटी पर रिलीज होगी भंसाली की फिल्म 'ब्लैक'

फिल्म इंडस्ट्री में बड़े-बड़े सेट और उतनी ही भव्य-दिव्य कहानियों के लिए जाने वाले फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का नाम हर कोई जानता है। फिल्म 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'सांवरिया', बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' तक, भंसाली ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। इसके साथ ही उन्होंने 'गुजारिश' और 'ब्लैक' जैसे बेहद गंभीर विषयों पर भी फिल्में बनाईं, जो उनके आम अंदाज से काफी अलग था। इन फिल्मों को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

इनमें वर्ष 2005 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की फिल्म ''ब्लैक'' भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर मानी जाती है। एक अंधी और बहरी लड़की और उसके शिक्षक की इस कहानी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के काम की तारीफ हुई थी। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने 'ब्लैक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अपना दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

हाल ही में इस फिल्म के 19 साल पूरे होने के मौके पर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए एक बड़ा ऐलान किया। अमिताभ बच्चन ने घोषणा की कि फिल्म 'ब्लैक' 19 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज हम 19 साल बाद 'ब्लैक' की पहली डिजिटल रिलीज का जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म ने हमें बहुत कुछ दिया है और मुझे यकीन है कि आपको भी इससे कुछ न कुछ प्रेरणा जरूर मिलेगी।"

संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली 'हीरामंडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। भंसाली की पहली वेब सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में इस सीरीज का फर्स्ट लुक सामने आया था। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दर्शक भंसाली की इस आने वाली सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News