Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विक्की जैन ने नेशनल टीवी पर अंकिता पर उठाया हाथ?

अंकिता लोखंडे पर फिर आपा खो बैठे विक्की जैन, नेशनल TV पर बीवी के ऊपर की हाथ उठाने की कोशिश

23 Dec 2023

विक्की जैन ने नेशनल टीवी पर अंकिता पर उठाया हाथ?

इस वक्त हर तरफ 'बिग बॉस 17' की चर्चा है। जिसमें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की तो खासी चर्चा है। क्योंकि बिग बॉस में आने के बाद से ही ये दोनों लगातार लड़ रहे हैं या बहस कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अंकिता ने विक्की से सीधे तलाक मांग लिया। हालांकि, शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं। अंकिता और अरुण के बीच बड़ी बहस चल रही है, दूसरी तरफ विक्की और अभिषेक आपस में कुछ बातचीत कर रहे हैं। विक्की, अंकिता और अरुण की बहस से तंग आ गया था और उन्हें चुप रहने के लिए कहता रहा। अंकिता का कहना है कि वह उन दोनों के बीच बात नहीं कर रही हैं। वह सिर्फ अरुण से बात करती है। अंकिता से हुई बहस पर विक्की को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह उस पर हाथ उठाने की कोशिश करता है। गुस्से में अपने शरीर पर पड़ा कंबल हटा देता है। विक्की का ये लुक देखकर अंकिता भी हैरान हो गई।

विक्की जैन के इस व्यवहार पर अंकिता लोखंडे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालाँकि, अरुण मशेट्टी और अभिषेक कुमार ने इसे देखा और इसके बारे में बात शुरू कर दी। लेकिन अंकिता सिर्फ अपने पति के लिए ही बोल रही थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि लोग उनके पति यानी विक्की को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बहस बढ़ने के बाद अंकिता किचन एरिया में विक्की को समझाती नजर आईं। सबकुछ यहीं खत्म नहीं होता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें विक्की जैन के बर्ताव पर बड़ा विवाद शुरू हो गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News