पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
पटना। राजधानी पटना के बिहटा में मंगलवार देर रात दो पक्षों में नाली के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
मृतक महिला की पहचान बेचू टोला गांव निवासी लाल बाबू राय की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है। महिला के बेटे शिव दयाल प्रसाद ने मुखिया अवधेश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।