Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बिहार में कांवड़ तीर्थयात्रियों का डीजे बिजली के तार से टकराया, आठ की मौत

बिहार के वैशाली जिले में करंट लगने से आठ कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई

05 Aug 2024

बिहार में कांवड़ तीर्थयात्रियों का डीजे बिजली के तार से टकराया, आठ की मौत

बिहार के वैशाली जिले में करंट लगने से आठ कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा हाजीपुर-जंदाहा रोड पर रविवार देररात करीब 11:45 बजे हुआ। लगभग छह लोगों के झुलसने की भी सूचना है। एसडीपीओ (सदर) ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा है कि इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के कांवड़ियां डीजे लेकर जा रहे थे। डीजे काफी ऊंचा था। इस दौरान डीजे बिजली के तार से सट गया। इसके कारण करंट लगने से आठ लोगों की मृत्यु हो गई और कुछ लोग झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि म्यूजिक सिस्टम (डीजे) को एक ट्रैक्टर ट्राली पर रखा गया था। यह हादसा नाइपर गेट के पास बाबा चौहरमलके पास हुआ। एसडीपीओ ओमप्रकाश का कहना है कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है। सभी पास के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे। इनके नाम रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता दिवगंत लाला दास, नवीन कुमार पिता दिवंगत फुदेना पासवान, अमरेश कुमार पिता सनोज भगत, अशोक कुमार पिता मंटू पासवान, चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान, कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान और आशी कुमार पिता मिंटू पासवान हैं।

यह कांवड़ तीर्थयात्री सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहलेजा घाट से जल लेकर लौट रहे थे। इनको आज सुबह बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करना था। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी यशपाल मीणा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसा और झुलसे लोगों के बारे में जानकारी ली। इस समय उमेश दास के पुत्र राजीव कुमार का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे में झुलसे कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांवड़ तीर्थयात्रियों का डीजे बिजली के तार से टकराया
बिहार के वैशाली जिले में करंट लगने से आठ कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News