वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस के मुताबिक एक परिवार के कुछ युवक तालाब के पास पहुंचे थे, जहां लगे तार में करंट दौड़ रहा था। सभी इस बात से अंजान थे।
पटना। बिहार में नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तालाब किनारे करंट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गयी। मृतकों में दो सगे भाई और एक उनका भांजा है।
पुलिस के मुताबिक एक परिवार के कुछ युवक तालाब के पास पहुंचे थे, जहां लगे तार में करंट दौड़ रहा था। सभी इस बात से अंजान थे। जैसे ही एक युवक तालाब के करीब पहुंचा तो करंट के संपर्क में आ गया और छटपटाने लगा। उसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद उसके दोनों मामा वहां पहुंच गए। करंट ने उन्हें भी जद में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों की मौत की पुष्टि हुई।
इस हादसे की खबर सुनकर मृतक के परिवार की एक महिला की तबीयत भी बिगड़ गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतकों में पंकज, गुलशन और मिट्ठू हैं। इनमें दो सगे भाई और एक भांजा है। चर्चा है कि तालाब में मछली पाला जा रहा था और इसकी सुरक्षा के नजरिए से करंट वाले तार घेरे गए थे। फिलहाल, पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।