Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जमीन माफिया को उलटा करके सीधा लटकाएंगे, अमित शाह की लालू यादव को चेतावनी

भू माफिया को उलटा करके सीधा लटकाने का काम एनडीए की सरकार करेगी। इसके लिए जल्द ही एक कमिटी का गठन किया जाएगा, जो कठोर कार्रवाई करेगी।

09 Mar 2024

जमीन माफिया को उलटा करके सीधा लटकाएंगे, अमित शाह की लालू यादव को चेतावनी

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना के पालीगंज में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार में जमीन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की घोषणा की। शाह ने कहा कि जमीन माफिया की अब खैर नहीं है, बिहार में डबल इंजन की सरकार फिर से बन गई है।

भू माफिया को उलटा करके सीधा लटकाने का काम एनडीए की सरकार करेगी। इसके लिए जल्द ही एक कमिटी का गठन किया जाएगा, जो कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने गरीबों की भूमि कब्जाई है, उन्हें यह सरकार जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने संबोधन में आरजेडी पर माफिया राज को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सिर्फ पिछड़ों और अति पिछड़ों की जमीनें हथियाने का काम किया है। शाह ने परिवारवाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की भलाई के लिए काम किया। पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले लालू यादव भी इसी राह पर चले। सोनिया गांधी का एकमात्र लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसी तरह लालू का मकसद है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएं।

अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पहले ही बनना चाहिए था। लालू यादव ने लालकृष्ण आडवाणी को पकड़कर राम रथ रोक दिया था। अब लालू कुछ नहीं कर सकते, बिहार की जनता हमारे साथ है। पीएम मोदी ने राम मंदिर की भूमि पूजन भी की और प्राण प्रतिष्ठा भी कराई। 

अमित शाह ने कहा कि लालू यादव जिनकी गोदी में जाकर बैठे हैं उस कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ा और अति पिछड़ा का अपमान किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब सालों तक दादा साहेब कमीशन की रिपोर्ट को वे दबाकर बैठे। इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबा दिया। जब यह संसद में पेश हुई तो राजीव गांधी ने दो घंटे भाषण देकर ओबीसी आरक्षण का विरोध किया। बीजेपी ने इसका समर्थन किया था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News