Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोली चलाते हुए भागी पुलिस

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

22 May 2023

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोली चलाते हुए भागी पुलिस


बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बीती रात उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद विभाग की टीम को गोली चलाते हुए जान बचाकर भागना पड़ा। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शराब बिक्री की सूचना पर रात करीब दस बजे भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर थाना में छापेमारी करने पहुंची। जहां से उत्पाद विभाग की टीम ने गोविंद चौधरी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ से गुजर रही थी। इसी दौरान इंडेन गैस एजेंसी के समीप गाड़ी से उतर कर शराब पीने के शक में मटकोर में शामिल लोगों को रोक-रोककर जांच करना शुरू कर दिया तथा अनिरुद्ध कुमार को पकड़ लिया।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम पर ईंट-पत्थर और बांस से हमला कर दिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई तथा उत्पाद विभाग की टीम पीछे खिसकने लगी। इसके बाद भी आक्रोशित लोग खदेड़ने लगी। जिसमें टीम को जान बचाने के लिए पांच-छह राउंड गोली चलाते हुए भागना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची भगवानपुर थाना की पुलिस ने मौके पर से एक जिंदा गोली एवं दो खोखा बरामद किया है। मामले की छानबीन चल रही है। फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News