Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बिहार बजट सत्र : दोनों सदनों में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले का मामला गरमाया

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में मजदूरों के साथ घटना हो रही हैं।

03 Mar 2023

बिहार बजट सत्र : दोनों सदनों में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले का मामला गरमाया

पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के पांचवें दिन विधानसभा-विधान परिषद में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को लेकर के भाजपा ने जोरदार हंगामा किया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में मजदूरों के साथ घटना हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु के डीजीपी झूठ बोल रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि जमुई और मुंगेर के लोग सहमे हुए हैं। पलायन कर रहे हैं। तमिलनाडु में एक टीम बनाकर भेजनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। मामला सही निकलेगा। अगर मामला गलत निकला तो मैं माफी मांगूंगा नहीं तो आपको सदन में माफी मांगनी पड़ेगी।

विजय सिन्हा के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के सभी मजदूर सुरक्षित हैं। इस पर सियासत नहीं करें। जो भी मामला है उसकी सरकार जांच करेगी। जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। बिहार डीजीपी ने वायरल हो रहे वीडियो को झूठा बताया है। आपको हम पर विश्वास नहीं है तो केंद्रीय गृहमंत्री इसकी जांच करवा लें।

विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी मजदूरों से बात हुई है। मजदूरों ने उन्हें बताया कि तमिलनाडु में मजदूरों की हत्याएं हुई हैं और वह लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। इस पूरे मामले को बिहार सरकार दबाने में लगी है। विजय सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार से हम लोग बात करेंगे। बिहार सरकार जल्द से जल्द टीम को तमिलनाडु भेजकर जांच कराए। हम चुप नहीं रहेंगे।

विजय सिन्हा ने कहा कि चंदन नाम का मेरे क्षेत्र का डुंमरी गांव का युवक है। उसने मुझे फोन किया। उसने कहा कि फैक्टरी में भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। बस, ट्रेन सभी जगहों पर हमें मारा जा रहा है। हमने यही मामला विधानसभा में उठाया। उप मुख्यमंत्री इस मामले को फर्जी बता रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एक गुंडे की भाषा बोल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी उन्हीं के इशारे पर चल रहे हैं। सरकार और तमिलनाडु के डीजीपी का बयान झूठा है। वहां से हमारे लोगों को सुरक्षित निकालकर लाएं नहीं तो हम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। तमिलनाडु में 12 लोगों की हत्याएं हुई हैं।

बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार तमिलनाडु मामले में जनता को गुमराह कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां के कई परिवार के लोग यह बता रहे कि तमिलनाडु में उनके साथ क्या-क्या हो रहा है। वहां के परिवार के लोगों की हत्या की गई है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि सरकार झूठ बोलने पर उतारू है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस मुख्यालय भी दबाव में गलत बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि 17 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन वह रोजगार नहीं दें सके। नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता दल यूनाइटेड जब लोजपा (रामविलास) के सामने नहीं टिक पाई। तो वह भाजपा के आगे क्या टिकेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को विधान सभा विधान परिषद में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को लेकर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद बिहार के डीजीपी आर्यस भट्टी ने मीडिया को बताया है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। उनकी तमिलनाडु के डीजीपी से बात हुई है। इसके बाद भी हंगामा होता रहा। देर शाम तमिलनाडु के डीजीपी का एक वीडियो बिहार सरकार ने मीडिया को जारी किया, जिसमें वह कह रहे थे कि बिहारी या हिंदी भाषी क्षेत्रों के किसी भी युवक की हत्या पूरे तमिलनाडु में नहीं हुई है। यह वीडियो भ्रामक है और गलत तरीके से फैलाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News