Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 02 हजार 509 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण विभाग एवं उद्योग विभाग की कुल 81 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

06 Mar 2024

मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उद्योग विभाग एवं भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को अनुदान के प्रथम किस्त का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 02 हजार 509 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण विभाग एवं उद्योग विभाग की कुल 81 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सांकेतिक रूप से 5 लाभुकों को 50-50 हजार का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत चयनित 40 हजार 102 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 200 करोड़ 51 लाख रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।

उद्योग विभाग की 01 हजार 68 करोड़ रुपये की लागत से कुल 75 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत 40 हजार 102 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में प्रति लाभार्थी 50 हजार रुपये की दर से अनुदान उपलब्ध कराया गया। उद्योग विभाग द्वारा 447 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं 621 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने 59 करोड़ रुपये की लागत से बिहटा में ई-रेडिएशन सेन्टर एवं एक्सपोर्ट पैक हाउस का लोकार्पण किया, जिसके अंतर्गत कृषि उत्पादों के रेडिएशन एवं पैकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को लाभ होगा। पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चम्पारण एवं भागलपुर जिलों में 24 लाख वर्ग फीट के प्लग एण्ड प्ले शेड्स का उद्घाटन किया गया।

उद्योग विभाग के अंतर्गत 106 करोड़ रुपये की लागत से पटना जिले के फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया, पूर्णिया जिले के पूर्णिया इंडस्ट्रियल एरिया तथा भागलपुर जिले के बरारी इंडस्ट्रियल एरिया में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, बिटुमिनस रोड तथा स्ट्रीट लाईट संबंधी योजना का शिलान्यास किया गया।

बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कुल 40 हजार 102 लाभुकों का चयन किया गया है। सभी चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग की 01 हजार 441 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से कुल 06 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत 01 हजार 374 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से 05 योजनाओं का लोकार्पण एवं 66 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से एक योजना का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद आवास योजना के अंतर्गत 645 करोड़ रुपये की लागत से 19 एकड़ भू-खण्ड पर विधान पार्षदों के आवासन के लिए 75 आवासों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें से 55 आवासों का उद्घाटन वर्ष 2019 में किया जा चुका है। आज 18 आवासों का उद्घाटन किया गया। 30 करोड़ रुपये की लागत से 05 एकड़ भू-खण्ड पर पटना जिले के बिहटा में वृहद आश्रय गृह, पटना में निर्मित किया गया है।

सीएम ने बाल आश्रय विकास योजना अंतर्गत शिशु बालक-बालिकाओं के सुरक्षित आवासन के लिए इस परिसर में छात्रावास, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, स्टाफ क्वार्टर एवं खेल के मैदान हैं। साथ ही राज्य सरकार के पदाधिकारियों के आवासन के लिए बहुमंजिली इमारत का निर्माण कराया गया है। 443 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री द्वारा पटना के गर्दनीबाग में राज्य सरकार के पदाधिकारियों के आवासन के लिए 752 फ्लैटों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। प्रथम चरण में वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा ई-टाईप के 48 आवासों का उद्घाटन किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा ई टाईप के 24 एवं डी-टाईप के 128 कुल-152 फ्लैटों का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत 66 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से 05 एकड़ भू-खण्ड पर अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के भवन का शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत 05 मंजिला मुख्य भवन, अतिथि गृह, एवं केयर टेकर निवास का निर्माण किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News