वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बमबाजी के कारण दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अररिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 03 जनवरी शुक्रवार को समाधान यात्रा के क्रम में अररिया आ रहे हैं लेकिन सीएम के आगमन से एक दिन पूर्व रानीगंज का जगता पलार गांव गोली व बम के धमाकों से दहल गया। पूर्व से चली आ रही है चुनावी विवाद के कारण पहले भी इस गांव में दर्जनों बार गोलीबारी व आगजनी हो चुकी है। गुरुवार को गोली व बम से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। बमबाजी के कारण दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घायलों में नजाम, अयूब, इम्तियाज, समीम, जुबेर, आदि है। घायलों ने बताया कि गांव के वार्ड सदस्य के चुनाव के दौरान ही वोट देने को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पूर्व में कई बार मारपीट और गोलीबारी की घटना हो चुकी है।घायल लोगों का इलाज अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार समेत रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।मौके पर से ही पुलिस ने दोनों पक्षों में से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसकी पुष्टि अररिया सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने भी टेलीफोन पर पूछने पर की।इससे पहले भी वार्ड सदस्य चुनाव में वोटिंग को लेकर दोनों पक्षों में कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है और दोनों पक्षों के कई लोग घायल होने के साथ जेल के सलाखों के भीतर जा चुके हैं।
मामले पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 62 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और मामले में कमरूल,दिलशाद,अबू बकर,मुन्नी खातून,जोहरा खातून, मुन्नखातून,उफराना खातून को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।एसपी ने अन्य आरोपियों के भी जल्द गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया है।