वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से मिलने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर ग्रामीण नाराज हो गए और कुर्सियां तोड़ी दीं।
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में सीएम नीतीश कुमार पर कुर्सी फेंकने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त की है जब सीएम नीतीश कुमार कंचनपुर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से मिलने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर ग्रामीण नाराज हो गए और कुर्सियां तोड़ी दीं। इसी दौरान एक युवक ने टूटी कुर्सी को सीएम की तरफ फेंक दी, जो उनके ठीक सामने आकर गिरी। इसे सुरक्षा कर्मियों ने कब्जे में लिया। साथ ही कुर्सी फेंकने वाले शख्स की पहचान में जुट गए। समाधान यात्रा के दौरान लोगों की नाराजगी की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले गत 5 फरवरी को कटिहार में सीएम नीतीश से नहीं मिलने दिए जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर आगजनी और हंगामा किया था।
लोगों ने आरोप लगाया था कि सीएम नीतीश कुमार हम लोगों से नहीं मिले. इससे कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को सारण जिले में एक युवक ने काले झंडे दिखाए थे. तब सीएम कार्यक्रम खत्म करके पटना लौट रहे थे।
शहर के जोगनिया कोठी के पास युवक युवक नीतीश के काफिले की गाड़ी के सामने खड़ा हो गया. युवक ने जैसे ही मुख्यमंत्रीनीतीश को काला झंडा दिखाया, वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया।