Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी होंगी शामिल

होली के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी।

01 Mar 2023

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी होंगी शामिल

पटना। बिहार में होली के बाद शुरू हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की जगह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की उम्मीद है। होली के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा पटना के फुलवारी शरीफ से शुरू होकर बोधगया पहुंचेगी। इससे पहले राहुल गांधी के बिहार आने की बात कही जा रही थी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदयात्रा के तीसरे चरण पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। बिहार के लोग भी लम्बे अरसे से प्रियंका गांधी को देखना और सुनना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के लिए संबंधित जिला व प्रखंड अध्यक्षों समेत प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। पूर्व में इस यात्रा का चौथा चरण 25-26 फरवरी से प्रस्तावित था लेकिन पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन छत्तीसगढ़ में होने कारण चौथे चरण की यात्रा की तिथि को विस्तार दिया गया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार कांग्रेस ने भी पदयात्रा शुरू की, इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी को बांका के मंदार पर्वत से हुई थी। यात्रा का समापन मार्च में गया जिले के बोधगया में होना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News