Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

‘अरविंद केजरवाल अर्बन नक्सल’, दिल्ली सीएम पर भडक़े गिरिराज

नरेंद्र मोदी  सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

17 Mar 2024

‘अरविंद केजरवाल अर्बन नक्सल’, दिल्ली सीएम पर भडक़े गिरिराज

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा जुबानी हमला किया है। बेगूसराय सांसद ने अरविंद केजरीवाल को अर्बन नक्सल करार दिया है। आरोप लगाया है कि संवैधानिक पद पर रहते हुए केंद्रीय एजेंसियों की अवहेलना करते हैं। नौ बार समन मिलने के बाद भी आर्थिक अपराधी इकाई का सहयोग नहीं कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी  सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।


अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल संवैधानिक पर बैठे हुए व्यक्ति हैं। लेकिन, अपने पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखते और संवैधानिक संस्थाओं के नोटिस की अवहेलना करते हैं। एक तरह से इनका पूरा ग्रुप अर्बन नक्सलाइट की सोच रखने वाला है। ऐसे सोच से समाज नहीं चलता है। दरअसल शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को बार बार ईडी की ओर से नोटिस दी जा रही है पर वे कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह नौकरी का ढिंढोरा पीटते हैं लेकिन जिस विभाग में थे उसमें कितनी नौकरियां दी यह भी साफ करना चाहिए तेजस्वी यादव पांच विभागों के मंत्री थे लेकिन बात शिक्षा विभाग की करते हैं।

दरअसल इन दिनों तेजस्वी यादव अपने हर बयान में 17 माह बनाम 17 साल की चर्चा करना नहीं छोड़ते। दावा करते हैं कि 17 माह के कार्यकाल में उनकी सरकार ने लाखों लोगों को नौकरियां दी। कहते हैं कि नीतीश कुमार कहते थे कि नौकरी बांटेगा तो अपने बाप के घर से पैसा लाएगा। लेकिन अपनी इच्छा शक्ति के बल पर हमने अपना वादा पूरा किया। बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भी तेजस्वी यादव नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमलावर हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News