वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अन्य घरों को जलने से बचाया गया है। आग खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से लगी है।
डेहरी-ऑन-सोन। बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोपहथा में शनिवार की दोपहर घर में आग लगने से तीन बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है। अन्य घरों को जलने से बचाया गया है। आग खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से लगी है।
पुलिस के मुताबिक घर के आंगन में खाना बनाकर उसकी राख छोड़ दी गई थी और सभी कमरे में सो गए। राख से निकली चिंगारी घर के दरवाजे में पकड़ ली और धीरे-धी भीषण आग लग गयी। जिससे सभी जिंदा जल गए।
मुखिया दया नंद सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। आर्थिक मदद की बात कही गयी है।