वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीमांचल बारूद के ढेर पर है।
बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान को नफरत फैलाने वाला बताने के साथ ही बिहार सरकार पर भी जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय लिख दिया है।
गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीमांचल बारूद के ढेर पर है। वर्तमान बिहार सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण सीमांचल जल रहा है। हिंदू डरे हुए हैं। महागठबंधन के लोग वहां जाकर तुष्टीकरण की राजनीति के कारण खास धर्म को संरक्षण देते हैं। पूर्णिया में आज हो रही महागठबंधन की रैली का परिणाम होगा कि कुछ दिन बाद वहां हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाएगा।
गिरिराज ने कहा कि जहां-जहां अमित शाह की रैली होती है, वहां से आतंकवादी, पीएफआई, कट्टरपंथी भाग जाते हैं और दंगा रुक जाता है। विगत सितम्बर माह में अमित शाह पूर्णिया गए थे तो सभी दंगाई भाग गए थे। अब नीतीश कुमार वहां जाकर सभी दंगाई को जमा कर रहे हैं। बांग्लादेशी, रोहिंग्या और उग्रवादी सरकार का एजेंट बनकर पूर्णिया में लोगों को जुटा रहे हैं। पूर्णिया की रैली में खास समुदाय के ऐसे लोगों को लाया जा रहा है, जिसके नुमाइंदे पीएफआई एवं उग्रवादी की मदद करते हैं।
गिरिराज ने कहा कि बिहार ही नहीं, देश की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चलती है। सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लौरिया में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जिसके गृह मंत्री कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आते हैं।
उन्होंने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी ने अपराधियों के मारे जाने के बाद गौरक्षा और धर्मांतरण को लेकर जो बातें कही है यह आपत्तिजनक और देश में विषमता फैलाने वाला है। दुख होता है कि आजादी के समय धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ था। उस समय सभी मुसलमान पाकिस्तान चले जाते और सभी हिंदू हिंदुस्तान चले आते तो आज वह स्थिति नहीं होती। पाकिस्तान में हिंदू बचा नहीं है लेकिन हिंदुस्तान में जो मुस्लिम हैं वह जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि जहर उगलने वालों को यह बताना चाहिए कि सर तन से जुदा करने की बात किसने कही। क्या कभी किसी हिंदू ने ताजिया में पत्थर, तलवार, गोली चलाया लेकिन सनातन की आस्था के हनुमान और महावीर जयंती जुलूस में तलवारें चलती है। पत्थर फेंके जाते हैं, गोली चलाए जाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।