Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा स्थगित

प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोरवा में एक प्रेसवार्ता में सोमवार को बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण चलने में कठिनाई हो रही है।

15 May 2023

प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा स्थगित

समस्तीपुर। प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा करीब 25 दिनों के लिए स्थगित की गई है। पदयात्रा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में फिर से शुरू होगी।

प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोरवा में एक प्रेसवार्ता में सोमवार को बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण चलने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि लगातार खराब सड़कों पर प्रतिदिन 20-25 किलोमीटर चलने के कारण ये परेशानी हुई है। उनका सुझाव है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाए। इसलिए यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है। यात्रा फिर से इसी स्वरूप में 11 जून को मोरवा के इसी मैदान से शुरू होगी और जैसे चल रही थी, वैसे चलती रहेगी।

प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से बीते 02 अक्टूबर-2022 से लगातार बिहार के गांवों में पैदल चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2500 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए पश्चिम चंपारण से चलकर शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए 11 मई को समस्तीपुर जिले में प्रवेश किया। इसके बाद पैरों में समस्या आने के कारण डॉक्टरों से सलाह ली गई और यात्रा को कुछ दिनों तक स्थगित करने का फैसला सर्वसम्मति से सभी जन सुराज से जुड़े लोगों द्वारा लिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News