Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोतिहारी में हर्ष फायरिंग, एक बच्ची की मौत

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कारवाई में जुटी है।

14 Feb 2023

मोतिहारी में हर्ष फायरिंग, एक बच्ची की मौत

मोतिहारी।जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पचरूखा मध्य पंचायत के गोबरी गांव में सोमवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान किये गये हर्ष फायरिंग में एक दस वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची गोबरी गांव के शे.मोगल की दस वर्षीय पुत्री नाजनी है।सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कारवाई में जुटी है।

गोबरी गांव के परमानन्द साह के पुत्र व पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीतेन्द्र साह के भाई चन्दन कुमार की बारात नौतन थाना क्षेत्र के गहरी गांव के लिए निकल रही थी। बारात गांव के पंचायत भवन के समीप पहुंची थी,जहां दूल्हा का परिछावन किया जा रहा था और आर्केस्ट्रा भी चल रहा था। जिसमे कुछ लोग दनादन फायरिंग कर रहे थे।इस दौरान एक गोली वहां बारात देख रही बच्ची नाजनी को जा लगी।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की माने तो इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।खुशी का माहौल पलभर में मातम में तब्दील हो गया।

बताया जा रहा है कि कुछ शातिर लोगो ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से घटना स्थल के समीप एक मक्के की खेत में बच्ची के शव को छुपा दिया लेकिन इसकी सूचना किसी ने पुलिस के वरीय अधिकारी को दे दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी सदर अरूण गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि फायरिंग किसने की,आर्म्स किसका था और शव को किसने छुपाया इन सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News