वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रविवार को बताया कि मृतक राजकुमार लंबे समय से मोतिहारी शहर में रह कर मजदूरी का काम करता था।
पूर्वी चंपारण। मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के बढई टोला स्थित एक घर के कमरे से पुलिस ने फंदे से लटकता एक युवक का शव बरामद किया है।जिसकी पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सेमरा खास गांव निवासी 25 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रविवार को बताया कि मृतक राजकुमार लंबे समय से मोतिहारी शहर में रह कर मजदूरी का काम करता था। वह चार भाई में सबसे छोटा था। उसकी शादी साल 2018 में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया गांव के उपेंद्र साह के बेटी पूजा कुमारी से हुई थी। उसे तीन बेटी और एक बेटा है।वही विगत 6 माह पूर्व राजकुमार ने बगहा की रहने वाली एक बच्चे की मां रूखसद से मंदिर में शादी कर ली थी।
शादी के बाद दोनों छतौनी के बढई टोला में भाडे का घर लेकर रह रहे थे।हालांकि राजकुमार ने शादी करने की बात परिजनो को नही बताया,लेकिन कुछ माह पूर्व ही उसकी दूसरी शादी की बात पता चली।जिस पर पूर्व पत्नी से विवाद भी हुआ। शनिवार को भी उसकी पत्नी उससे मिलने आयी थी,इस दौरान पहली पत्नी और दुसरी पत्नी और उसके बीच विवाद भी हुआ था।जिसके बाद पहली पत्नी वापस घर चली गई वही दूसरी पत्नी भी कही चली गयी।लेकिन देर रात में करीब 10.30 बजे जब उसकी दूसरी पत्नी पहुंची,तो उसका घर अंदर से बंद था, जब खिड़की से झांक कर देखी तो पति पंखे पर फंदे से लटका था। उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की बाबत छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो वो फंदे से झूल रहा था। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है।