वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
वहीं यात्री बस से 750 एमएल का व्हिस्की 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।
नवादा। नवादा जिले के रजौली अवस्थित चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर बुधवार को में विभाग की टीम ने झारखंड की ओर से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को जांच के लिए रोका। जांच के क्रम में 28 लोग को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।वहीं यात्री बस से 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की जांच की जा रही थी।इसी दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के क्रम में 28 लोगों में शराब पीने की पुष्टि हुई।जिसे गिरफ्तार किया गया ।
वहीं यात्री बस से 750 एमएल का व्हिस्की 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। इसके साथ झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बिशनीडिह गांव के निवासी सुरेश सिंह के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है । झारखंड में शराब अंधाधुन बिकने का कारण अधिकारियों को रोकने में ज्यादा परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।